सूरजपुर

भटगांव में ‘नारी राग रंग’ महिला उत्सव
25-Jun-2026 3:35 PM
भटगांव में ‘नारी राग  रंग’ महिला उत्सव

भटगांव,25 जून। महिलाओं की प्रतिभा, सृजनशीलता और सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल के तत्वावधान में सुहानी महिला समिति एवं एसईसीएल भटगांव प्रबंधन द्वारा भव्य ‘नारी राग रंग’ महिला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र की महिला कर्मियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की पत्नियों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार यह उत्सव नारी शक्ति, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुहानी महिला समिति की अध्यक्षा स्वाति तिवारी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक शरद कुमार तिवारी विशेष रूप से शामिल होंगे। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी महिलाएं अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। आयोजकों ने एसईसीएल की सभी महिला कर्मियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों की धर्मपत्नियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भटगांव क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देगा।


अन्य पोस्ट