सूरजपुर

10वीं वाहिनी सीएएफ सूरजपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
15-Jun-2026 4:12 PM
10वीं वाहिनी सीएएफ सूरजपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,15 जून।10वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) सूरजपुर के यूनिट हॉस्पिटल में शनिवार को नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस मुख्यालय रायपुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सेनानी प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

शिविर में श्री नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। टीम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजू साहनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार, कॉरपोरेट मैनेजर अनिल सोनवानी एवं आनंद शुक्ला शामिल रहे।

स्वास्थ्य शिविर में 10वीं वाहिनी यूनिट हॉस्पिटल के डॉ. विनीत सिंह (एमबीबीएस), सहायक आरक्षक नर्सिंग पूजा मिश्रा, ईश्वर राजवाड़े, सरवन साहू, मुकेश राजवाड़े सहित वाहिनी मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया।

शिविर के दौरान 10वीं वाहिनी में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों सहित लगभग 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

इस अवसर पर सेनानी प्रशांत कतलम, के.सी. टोप्पो, बी.पी. सिंह, सहायक सेनानी राम बहादुर शर्मा, कंपनी कमांडर पंकज तिवारी, प्लाटून कमांडर शिवजी यादव, सहायक प्लाटून कमांडर नरेंद्र साहू, अनिल गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक (एम) अनुप कुमार पांडा, सुशील तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नारायणा हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट