सूरजपुर

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रंगमंच मैदान सूरजपुर में होगा सामूहिक योग
08-Jun-2026 10:28 PM
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रंगमंच मैदान सूरजपुर में होगा सामूहिक योग

सूरजपुर, 8 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिला स्तर पर रंगमंच मैदान सूरजपुर में प्रात: 7 से 8 बजे तक सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी एक साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन बड़ी संख्या में सहभागी होंगे।

जिले में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित एवं समन्वित संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग  आलोक कुमार भवाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर आयोजन से संबंधित कार्य दायित्व प्रदान किए गए हैं।


अन्य पोस्ट