सूरजपुर

सुशासन तिहार: बारिश के बीच दूरती पहुंचीं विधायक शकुंतला, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
03-Jun-2026 8:07 PM
सुशासन तिहार: बारिश के बीच दूरती पहुंचीं विधायक शकुंतला, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैसामुंडा/प्रतापपुर, 3 जून। ‘सुशासन तिहार’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत दूरती में विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शिविर में पहुंचीं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं।

शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल सिंह पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राजवाड़े, जिला सहकारी प्रकोष्ठ के संयोजक शरद चंद्र द्विवेदी, गोपाल शरण सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री दीपक मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, विकास तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, धनेश्वर राजवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत, जनपद सीईओ अनिल तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला ग्रामीण और 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट