सूरजपुर
शिवनंदनपुर में 85 फीसदी मतदान
01-Jun-2026 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर,1 जून। सोमवार एक जून को संपन्न हुए नव गठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में शाम पांच बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यहां 4642 मतदाता दर्ज थे, जिसमें 2335 पुरुष जबकि 2307 महिला मतदाता थे। हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए एसआईआर के बाद मतदान प्रतिशत में सुधार हुआ है। शाम पांच बजे जारी किए गए मतदान आंकड़ों में पुरुष 1991 महिला 1961 कुल 3952 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 85.13 प्रतिशत रहा। पुलिस और प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान बिना किसी विवाद के आज संपन्न हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को कन्या शाला स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है।चार को मतगणना के परिणाम तक आएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


