सूरजपुर

3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 5 भैंस समेत पिकअप और कार जब्त
26-May-2026 11:06 PM
3 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 5 भैंस समेत पिकअप और कार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 26 मई। सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत प्रतापपुर पुलिस ने 3 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 भैंस, एक पिकअप और रेकी में प्रयुक्त कार जब्त की है। जब्त मवेशियों की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अवैध कार्यों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बीती रात थाना प्रतापपुर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप क्रमांक सीजी 15 सीवी 6015 में अवैध रूप से मवेशियों को लोड कर ले जा रहे हैं तथा उनके आगे-आगे कार क्रमांक सीजी 15 ईजी 7027 से रेकी की जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने कदमपारा चौक में घेराबंदी की। इस दौरान अंबिकापुर की ओर से दोनों वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने पिकअप चालक देवकुमार कोरवा (24 वर्ष) निवासी कामेश्वरनगर थाना सनावल जिला बलरामपुर, मारूती कार चालक जुबैर आलम (32 वर्ष) निवासी बरवाही थाना सनावल हाल निवासी चांदनी चौक अंबिकापुर तथा कार में सवार शमीम अंसारी (38 वर्ष) निवासी बेलखरिखा थाना दरिमा को गिरफ्तार किया।

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया। आरोपियों से मवेशियों के परिवहन एवं खरीद-बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

मामले में पुलिस ने 5 भैंस, परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा रेकी में प्रयुक्त मारूती कार जब्त कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट