सूरजपुर

डीजल चोरी, ढाबा संचालक व टैंकर चालक गिरफ्तार
24-May-2026 9:02 PM
डीजल चोरी, ढाबा संचालक व टैंकर चालक गिरफ्तार

950 लीटर डीजल, दो टैंकर व स्कॉर्पियो

समेत लाखों के सामान जब्त

सूरजपुर, 24 मई। अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 950 लीटर डीजल, दो टैंकर, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 मई की रात थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा का संचालक रविकांत यादव अपनी स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक यूपी 67 एएम 9993 से ढाबे में पहुंचा है। उसके पीछे दो टैंकर वाहन क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 एवं एनएल 06 ए 9129 भी पहुंचे थे।

सूचना में बताया गया कि दोनों टैंकर मुगलसराय से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी का 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे थे। आरोप है कि टैंकर चालकों ने ढाबा संचालक के साथ मिलकर टैंकर के ऑयल टैंक को काटकर उसमें से डीजल चोरी कर ड्रम और जरिकेन में भरना शुरू कर दिया था। सूचना पर प्रतापपुर पुलिस ने अन्नपूर्णा ढाबा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से चार लोहे के ड्रमों में भरा 800 लीटर डीजल, विभिन्न प्लास्टिक जरिकेन में रखा अतिरिक्त डीजल सहित कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया गय।

, जिसकी कीमत लगभग 93 हजार 100 रुपये बताई गई है।


अन्य पोस्ट