सूरजपुर
सूरजपुर, 7 मई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गुरुवार को जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी एस. जयवर्धन को आगामी पदस्थापना के तहत संचालक, कोष एवं लेखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनकी प्रशासनिक कार्यशैली, सरल व्यवहार और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम भावना और समन्वय से ही प्रशासनिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए ।


