सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 6 मई। सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसी में कुशवाहा समाज द्वारा एक छात्र का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में समाज के सदस्य धिरेन्द्र कुशवाहा, डॉ. रामेश्वर कुशवाहा, प्रभु नारायण कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, अवध कुशवाहा और राम कुशवाहा उपस्थित रहे। इस दौरान विनय कुमार कुशवाहा (पिता जगदीश प्रसाद कुशवाहा) को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विनय कुमार कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बताया गया कि वे जिले में 9वें स्थान पर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान में प्रथम स्थान पर रहे। जिलाध्यक्ष सनलित कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि समाज आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग करने का प्रयास करेगा।


