सूरजपुर
बंगाल, असम, पुडुचेरी की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
06-May-2026 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 6 मई। बंगाल, असम और पुडुचेरी राज्यों में भाजपा की जीत पर बिश्रामपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा के आह्वान पर स्थानीय बस स्टैंड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। बताया गया कि बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय को 56 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बंगाल में मिली जीत में छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पवन साय पिछले 6 महीनों से बंगाल में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे थे, वहीं अनूप सिन्हा भी पिछले तीन महीनों से वर्धमान जिले में संगठनात्मक दृष्टि से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


