सूरजपुर

कैटर्स भिड़े, दोनों पक्षों के दर्जन भर से अधिक पर केस दर्ज
02-May-2026 10:02 PM
कैटर्स भिड़े, दोनों पक्षों के दर्जन भर से अधिक पर केस दर्ज

सूरजपुर, 2 मई। जिला मुख्यालय सूरजपुर में शुक्रवार की रात शादी पार्टी में कैटरिंग में जारी प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्ष में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट बवाल के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

प्रथम पक्ष के रिंकू शर्मा निवासी कुरुआ की रिपोर्ट पर आरोपी संजू सोनी, हर्ष, अंकुर यादव, बल्लू सोनी, रंजन सोनी राहुल साहू, प्रदीप सोनी एवं अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 126(2), 190, 191(2),296(बी),351(3),115(2) बी एन एस का अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के संदीप सोनी निवासी नवापारा सूरजपुर की रिपोर्ट पर अमन शर्मा, अनुभव शर्मा, नीरज दुबे, शिवम शर्मा, निखिल शर्मा , शेष नारायण दुबे के खिलाफ पुलिस ने 190,191,(2),296(बी),351(3),115(2)    के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

बताया गया कि एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की घटना में सोने की दो चैन और चांदी की  चैन लूटने की शिकायत भी की है पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की बारीकी से तस्दीक कर रही है।

बताया जाता है कि दोनों पक्ष कैटरिंग के कार्य से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच लंबे समय से व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा चल रही है जो कि बीती रात मारपीट में तब्दील हो गई। घटना एनएच 43 में जनपद कार्यालय के समीप देर रात की बताई गई है।


अन्य पोस्ट