सूरजपुर

कपड़ा दुकान में लगी आग घंटों की मशक्कत के बाद काबू
30-Apr-2026 10:28 PM
 कपड़ा दुकान में लगी आग  घंटों की मशक्कत के बाद काबू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 30 अप्रैल। जिला मुख्यालय सूरजपुर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित एनएच-43 पर बुधवार रात एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका।

 कृष्णा ड्रेसेस नाम से संचालित इस दुकान में रात करीब 10 बजे अचानक आग भडक़ उठी। गर्मी और उमस के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही नगर पालिका और एसईसीएल की तीन दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया जा सका। आग दुकान के प्रथम तल में लगी, जहां रखे लाखों रुपये के कपड़े और फर्नीचर जलकर खाक हो गए।

घटना स्थल राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, दुकान संचालक द्वारा अब तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे वास्तविक नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।


अन्य पोस्ट