सूरजपुर
सूरजपुर में 314 किमी सडक़ निर्माण को मिली मंजूरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,16 अप्रैल। सूरजपुर जिले में ग्रामीण सडक़ नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (फेज-4) के तहत स्वीकृत 76 सडक़ों का भूमिपूजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होकर भूमिपूजन करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 76 सडक़ों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 314.64 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं पर कुल 27,362.31 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सडक़ों के निर्माण से जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
विधानसभा भटगांव के अंतर्गत विकासखंड भैयाथान में 7 सडक़ों (21.30 किमी) के लिए 1,718.84 लाख रुपये तथा विकासखंड ओडग़ी में 26 सडक़ों (138.33 किमी) के लिए 12,583.84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी तरह प्रतापपुर विधानसभा के विकासखंड प्रतापपुर में 23 सडक़ों (85.04 किमी) के निर्माण के लिए 7,559.89 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
विधानसभा प्रेमनगर के अंतर्गत विकासखंड रामानुजनगर में 8 सडक़ों (24.47 किमी) के लिए 1,859.93 लाख रुपये, विकासखंड प्रेमनगर में 10 सडक़ों (40.88 किमी) के लिए 3,176.73 लाख रुपये तथा विकासखंड सूरजपुर में 2 सडक़ों (4.62 किमी) के लिए 463.08 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन सडक़ों के निर्माण से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।