सूरजपुर

पूर्व सीएम बघेल सूरजपुर आदिवासी प्रशिक्षण शिविर में कल होंगे शामिल
08-Apr-2026 10:49 PM
पूर्व सीएम बघेल सूरजपुर आदिवासी प्रशिक्षण शिविर में कल होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। देर शाम सूरजपुर सर्किट हाउस में पहुंचकर कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वहीं दूसरे दिन 10 अप्रैल को सुबह गोंडवाना भवन रिंग रोड में आदिवासी कांग्रेस के प्रशिक्षण तथा आदिवासी अधिकार व शक्तिकरण शिविर के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि होंगे।

उल्लेखनीय है कि 10 से 12 अप्रैल अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सूरजपुर में किया जा रहा हैै।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह व आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष पावले ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रारंभ शिविर 12 अप्रैल तक तीन दिवसीय आवासीय शिविर है, जो आदिवासी अधिकार एवं शक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण शिविर है। अखिल भारतीय स्तर से इस शिविर का संचालन दिल्ली से आए एआईसीसी के प्रशिक्षकों के द्वारा किया जायेगा। जिसमें सरगुजा संभाग के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया व मनेन्द्रगढ़ जिले के चयनित प्रतिभागी शिविर में शिरकत करेंगे।

शिविर के शुभारम्भ में सूबे के पूर्व मुखिया श्री बघेल सहित अन्य विधायक व पूूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक तीन दिनों के इस शिविर में अलग-अलग दिनों में शिरकत करेंगे।


अन्य पोस्ट