सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 3 अप्रैल। पुलिस विभाग में 37 वर्ष 3 माह की लंबी सेवा देने के बाद डीएसपी रैंक के अधिकारी पी डी कुजूर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी सूरजपुर श प्रशांत कुमार ठाकुर सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी को साल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी श्री ठाकुर ने कहा कि डीएसपी पी.डी. कुजूर ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अधीनस्थों को समय-समय पर मार्गदर्शन देते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।
समारोह में सेवानिवृत्त डीएसपी के परिजन भी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी रीना नीलम कुजूर, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।