सूरजपुर
सूरजपुर के 4195 भूमिहीन हितग्राहियों को मिली सहायता राशि
25-Mar-2026 10:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 25 मार्च। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिश्रामपुर में राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थितजन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लाइव प्रसारण से जुड़े।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रति हितग्राही 10 हजार रुपये की राशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से अंतरण किया गया।
सूरजपुर जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 4195 पात्र हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे