सूरजपुर

ओपन परीक्षा, दो नकल प्रकरण दर्ज
23-Mar-2026 10:10 PM
ओपन परीक्षा, दो नकल प्रकरण दर्ज

सूरजपुर, 23 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में सोमवार को आयोजित 12 वीं  भौतिक की परीक्षा शांतिरूप से संपन्न हो गई है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 09 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गयी है।

 आज की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-670 में से कुल 624 परिक्षार्थी उपस्थित थे, एवं 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  जिले में विकासखण्ड स्तर पर गठित उडऩदस्ता दल द्वारा विभिन्न परिक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के गठित उडऩदस्ता दल प्रभारी अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी भैयाथान एवं टीम के द्वारा परीक्षा केन्द्रों में 02 नकल प्रकरण दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट