सूरजपुर

विश्व वानिकी दिवस पर पौधरोपण
21-Mar-2026 10:27 PM
विश्व वानिकी दिवस पर पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 21 मार्च। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क, सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र सूरजपुर एवं रामानुजनगर के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपवनमंडल अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने विश्व वानिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि वनों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि वनों की कटाई रोकना, जैव विविधता की रक्षा करना और लोगों को वनों के आर्थिक व पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जंगल ऑक्सीजन, वर्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य हैं।


अन्य पोस्ट