सूरजपुर

कृष्णपुर में घर में लगी आग, काबू
19-Mar-2026 10:39 PM
कृष्णपुर में घर में लगी आग, काबू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,19 मार्च। सूरजपुर जिले के  ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में गुरुवार को एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। यह घटना शाम लगभग 4 बजकर 2 मिनट पर हुई, जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर ने बिना समय गंवाए फायर वाहन सीजी 02 एयू 0815 को दल सहित घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल दल ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का आंकलन किया और तेज़ी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है।


अन्य पोस्ट