सूरजपुर

ओपन परीक्षा: 10वीं-12वीं में आधा दर्जन नकल प्रकरण दर्ज
17-Mar-2026 10:35 PM
ओपन परीक्षा: 10वीं-12वीं में आधा दर्जन नकल प्रकरण दर्ज

सूरजपुर,17 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (मार्च-अप्रैल 2026) की शुरुआत आज 12वीं कक्षा के हिन्दी विषय से हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

12वीं कक्षा में पंजीकृत 1086 परीक्षार्थियों में से 992 उपस्थित रहे, जबकि 94 अनुपस्थित रहे। उडऩदस्ता दल प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी भैयाथान एवं टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान 1 नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं 10वीं कक्षा की हिन्दी विषय की परीक्षा भी आज आयोजित की गई। इसके लिए भी जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10वीं में कुल 804 परीक्षार्थियों में से 752 उपस्थित हुए, जबकि 52 अनुपस्थित रहे। उडऩदस्ता दल प्रभारी तहसीलदार ओडगी एवं टीम के औचक निरीक्षण में 5 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। समस्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रही।


अन्य पोस्ट