सूरजपुर
कुदरगढ़ महोत्सव, सीर्ली सेटिया समेत कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
17-Mar-2026 10:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 17 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता कुदरगढ़ी की नगरी एक बार फिर भक्ति, संस्कृति और उल्लास से सराबोर होने जा रही है। जिले के विकासखंड ओडग़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में 23 से 25 मार्च तक तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम दिन 23 मार्च को सुप्रसिद्ध ‘भजन बैंड-लीला’ अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगा। वहीं समापन दिवस 25 मार्च को प्रसिद्ध गायिका सीर्ली सेटिया अपनी मधुर आवाज से समा बांधेंगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
तीनों दिनों तक स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा विविध भक्तिमय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें क्षेत्र की लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे