सूरजपुर

एजाज अहमद बलरामपुर आईटी सेल के जिला प्रभारी नियुक्त
16-Mar-2026 7:53 PM
एजाज अहमद बलरामपुर आईटी सेल के जिला प्रभारी नियुक्त

सूरजपुर, 16 मार्च। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा ने आईटी सेल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डे ने यह सूची जारी की है।

प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई के नेतृत्व में जारी सूची में सूरजपुर जिले के एजाज अहमद को बलरामपुर जिले का आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।  अपनी नियुक्ति पर एजाज अहमद जिम्मी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा, ईमानदारी  के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देंगे।

एजाज अहमद ने इस जिम्मेदारी के लिए जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भुलन सिंह मरावी, शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट