सूरजपुर
चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
15-Mar-2026 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,15 मार्च। चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी रोड सूरजपुर निवासी अनिल अग्रवाल के घर देर रात चोरी की नीयत से घुसे युवक को घरवालों ने धर दबोचा और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक का नाम मोहन सारथी निवासी बडक़ा पारा सूरजपुर बताया गया है।
कोतवाली पुलिस ने मामले में अनिल अग्रवाल निवासी मंडी रोड सूरजपुर की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना शनिवार 14 मार्च रात्रि साढ़े नौ बजे आसपास की बताई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे