सूरजपुर

दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिली 1 करोड़ की सहायता राशि
14-Mar-2026 10:09 PM
दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिली 1 करोड़ की सहायता राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 14 मार्च। ड्यूटी जाते समय सडक़ दुर्घटना में दिवंगत हुए सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर तथा एसबीआई के रीजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही ने 13 मार्च को आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला सरगुजा पहुंचकर उनकी पत्नी कुसुम सिंह को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा और परिजनों को सांत्वना दी।

बता दें कि आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में पदस्थ थे और एसएसपी के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। उनका 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया था।

आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस विभाग और बैंक प्रबंधन के प्रति आभार जताया। वहीं दिवंगत आरक्षक के बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस दौरान एसबीआई के डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित  परिजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट