सूरजपुर

होटलों में छापा, दो दर्जन सिलेंडर जब्त
13-Mar-2026 10:00 PM
होटलों में छापा, दो दर्जन सिलेंडर जब्त

सूरजपुर, 13 मार्च। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विभिन्न सूरजपुर बिश्रामपुर प्रतापपुर के विभिन्न होटलों में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान करीब दो दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

इसके अलावा सूरजपुर शहर के अन्य होटलों की जांच में आधा दर्जन से अधिक घरेलू सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। वहीं प्रतापपुर क्षेत्र में भी छापामार कार्रवाई करते हुए पांच प्रतिष्ठानों से दर्जन भर से अधिक सिलेंडर जब्त कर गैस एजेंसी को सौंपे गए।

यह कार्रवाई तहसीलदार भैयाथान, राजस्व निरीक्षक, पटवारी तथा खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नियमों के विरुद्ध है, इससे आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने की चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में औचक जांच आगे भी जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट