सूरजपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
11-Mar-2026 12:33 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 10 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर पदस्थ महिला अधिकारी-कर्मचारियों को  स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दे रही हैं। इसी क्रम में थाना और चौकी में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में महिला कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुर्सी दौड़ में महिला आरक्षक झमिता वरकरे और अंजली टोप्पो, जलेबी दौड़ में एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो और महिला आरक्षक नीलम भगत विजेता रहीं। गिलास निशानेबाजी में महिला आरक्षक चिंता पैंकरा, देशमती और चंदा भास्कर तथा चम्मच दौड़ में महिला आरक्षक नीलम भगत प्रथम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने निभाई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी और महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि महिलाएं आज अंतरिक्ष से लेकर पुलिस और सेना तक हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। देश की प्रगति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिला सशक्तिकरण एक मजबूत एवं समृद्ध समाज की कुंजी है।


अन्य पोस्ट