सूरजपुर

समितियों से धान उठाव की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
09-Mar-2026 10:17 PM
समितियों से धान उठाव की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 9 मार्च। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ सूरजपुर के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात कर धान उठाव और सूखत के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

कर्मचारी संघ ने ज्ञापन में बताया कि जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में धान का उठाव धीमी गति से हो रहा है। 9 मार्च तक विभिन्न उपार्जन केंद्रों से 2,42,884.32 मीट्रिक टन धान का ही उठाव हो पाया है, जबकि जिले में कुल 3,74,222.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इस प्रकार 1,31,337.34 मीट्रिक टन धान का उठाव अभी शेष है।

संघ ने कहा कि धीमी गति से हो रहे परिवहन के कारण समितियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही कई समितियों में कटे हुए डीओ का भी समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है।

समिति प्रबंधकों ने कलेक्टर से शेष धान का जल्द उठाव कराने और सूखत की समस्या के निराकरण की मांग की है। इस दौरान जिले के विभिन्न समितियों के समिति प्रबंधक दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट