सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 7 मार्च। धर्म हित में हमेशा यादव समाज ने लाठी और बीड़ा उठाई है, धर्म हित कि लड़ाई हमेशा चलता रहेगा। आप सभी संगठित रहें और इस तरीके का आयोजन गांव में हो जिससे यादव समाज अपनी संस्कृति और परंपरा को आज के परिवेश में लोगों तक पहुंचा सकें।
उक्त बातें यादव सर्व यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदू ने गोवर्धन करहा पूजा के अवसर पर ग्राम पंचायत रामनगर में कही। उन्होंने कहा कि यादव समाज पिछड़ा नहीं बिछुड़ा हुआ है। आप सभी संगठित होकर कार्य करें। समाज का लाभ राजनीतिक पार्टियां ले लेती हैं और भूल जाती हैं। समय-समय पर उन्हें अपनी ताकत से याद दिलाना पड़ेगा। यहां पर हजारों लोग पूजा भाव और अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों से उपस्थित महिला पुरुष परिचित हुए।
इस पूरे कराह पूजा को संपन्न कराने में भभुआ बिहार से आए हुए भक्त अमरनाथ बाबा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजपुर यादव समाज के रामाशंकर यादव ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका सूरजपुर की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, कोरिया यादव समाज के अध्यक्ष रेवा यादव, गणेश यादव, तुलसी यादव, सूरजपुर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह, युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, रामचंद्र यादव, शंकर यादव, उपस्थित रहे।
जहां पर यादव समाज के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र से स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर चौधरी तथा आभार बाबूलाल यादव ने किया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिला के अंतर्गत सतपता, बिश्रामपुर रामनगर, कंदरई, जमदेई, रूनीयाडीह, ओडगी, भैयाथान समेत अन्य स्थान से महिला पुरुष काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को रेवा यादव, राजेश यादव, रामाशंकर यादव ने भी संबोधित किया।


