सूरजपुर

बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड
07-Mar-2026 9:53 PM
बंद मिला स्कूल, हेडमास्टर सस्पेंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 7 मार्च। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड स्थित सावारांवा मिडिल स्कूल होली के दूसरे दिन बंद मिलने पर संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता ने हेडमास्टर संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार छात्र स्कूल पहुंचे तो काफी देर तक ताला नहीं खुला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीईओ अजय मिश्रा ने जांच कराई। जांच में लापरवाही मिलने पर हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही संकुल समन्वयक रामजतन कुशवाहा समेत पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।


अन्य पोस्ट