सूरजपुर

दसवीं बोर्ड परीक्षा में नकल करते तीन विद्यार्थी पकड़ाए
06-Mar-2026 10:23 PM
दसवीं बोर्ड परीक्षा में नकल करते तीन विद्यार्थी पकड़ाए

सूरजपुर, 6 मार्च। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया ने निरीक्षण के दौरान तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। यह मामला भैयाथान विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका (अघिना) का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा के दौरान तहसीलदार राठिया निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तीन परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में कागज के टुकड़ों और लिखकर लाए गए नोट्स की मदद से नकल करते पाए गए। निरीक्षण में तीन विद्यार्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज किया गया है।

तहसीलदार शिवनारायण राठिया ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों विद्यार्थियों का नकल प्रकरण तैयार कर माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट