सूरजपुर
सूरजपुर, 27 फरवरी। कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा ग्राम सोनपुर, विकासखंड रामानुजनगर में जिला खनिज न्यास मद से प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान, क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण की आवश्यकता, संभावित लाभ एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।
इसके साथ ही कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्ययतन स्थिति, आधार सुधार कार्य की स्थिति, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर चर्चा कीं। इसके साथ ही उन्होने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ संजय राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


