सूरजपुर

सौरभ श्रीवास्तव सीएम के ओएसडी, भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
25-Feb-2026 8:24 PM
सौरभ श्रीवास्तव सीएम के ओएसडी, भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

रायपुर, 25 फरवरी। राज्य शासन ने दो अधिकारियों की नई नियुक्ति की है। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और निज सचिव मुख्यमंत्री सौरभ श्रीवास्तव को वहीं ओएसडी नियुक्त किया गया है वहीं राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया है। इससे पहले 10 फरवरी को ही उन्हें, अपर संचालक से मुक्त कर मंत्रालय जीएडी में उप सचिव और समन्वयक आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म नियुक्त किया गया था।


अन्य पोस्ट