सूरजपुर
सूरजपुर, 17 फरवरी। थाना चंदौरा पुलिस ने ओवरलोडिंग के मामले में एक पिकअप वाहन पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी को वाहन जांच के दौरान पिकअप (क्रमांक एमपी 20 जेडडी 7239) को रोका गया। वाहन में फर्नीचर लोड था, जो निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक लदा हुआ पाया गया। इसे अनुज्ञेय सीमा से अधिक मानते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 20 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि छोटे वाहनों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि क्षमता से अधिक माल ढोने वाले बड़े वाहनों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल परिवहन करें, ताकि दुर्घटना और जुर्माने से बचा जा सके।


