सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 8 फरवरी। मां कुदरगढ़ी सरगुजा झण्डा मानस सेवा समिति के तत्वावधान में 26वां माघ पूर्णिमा वार्षिक श्री रामचरित मानस गायन वादन प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन ग्राम झूमरपारा विख सूरजपुर में धूम धाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास विभाग छग उपस्थित रहीं उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए पांच परिवर्तन को विस्तार से समझाया तथा मानस के आधार पर श्री राम के आदर्श चरित्र को अपनाने की बात कही,
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा अध्यक्ष वन विकास निगम छग व पूर्व गृह मंत्री ने सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान किया तथा आगामी वर्ष में अपने गृह ग्राम चेंद्रा हेतु झण्डा उठाते हुए भव्य आयोजन हेतु सभी की सहभागिता हेतु अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक पारसनाथ राजवाड़े पूर्व विधायक भटगांव ने आयोजन को सफल बनाने वाले आयोजन समिति, केंद्रीय समिति व प्रतिभागी मण्डलियों व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विजेता मण्डलियों को शुभकामनाएं प्रदान किया।
इस संबंध मे समिति के सचिव हरिनारायण दुबे ने बताया कि 4 दिवसीय आयोजन में सरगुजा संभाग से 102 मंडलियों का प्रवेश दर्ज हुआ था जिसमें 86 मण्डलियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 34 मण्डली शामिल हुए जिसमें तुलसी बाबा मानस परिवार एमसीबी व जय श्री राम मानस मण्डली घुघरा संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रही वहीं साधना मानस मण्डली आमा पारा कोरिया द्वितीय व नवयुवक मानस मण्डली सरभोका को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, विदित हो पंजीकृत मां कुदरगढी सरगुजा झण्डा मानस सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा को वार्षिक आयोजन के साथ हनुमान जयंती को कुदरगढ़ में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ द देवी दर्शन तथा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के साथ जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जाते है,
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने केंद्रीय समिति का संरक्षण सदस्यता ग्रहण किये, वहीं सत्यनारायण जायसवाल रामानंद जायसवाल, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, प्रदीप द्विवेदी पालदनौली, रामानुज पाण्डेय उधनापुर, डेगमन राजवाड़े खडग़वां, राजेश यादव गंगापुर, मनोज यादव कसकेला, उमाशंकर प्रजापति, शंकर लाल प्रजापति झूमरपारा,शांता प्रसाद राजवाड़े रामपुर, सुग्रीव प्रसाद यादव इंदरपुर, कथावाचक प्रताप नारायण द्विवेदी बासापारा, सीमा पाण्डेय, सहित काफी संख्या मानस प्रेमियों ने स्थाई सदस्यता ग्रहण कर समिति के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लिया, वहीं नियमानुसार पंजीकृत सभी 102 मण्डली वार्षिक सदस्य के रूप समिति की सदस्यता ग्रहण किये।
आगामी वार्षिक आयोजन के लिए दो आवेदन क्रमश: ग्राम पंचायत चेंद्रा व जय भोडिया बाबा मानस मण्डली ओडगी के द्वारा प्राप्त हुआ, जिसमें सर्व सम्मति से ग्राम चेंद्रा विकास खण्ड ओडगी के लिए ससम्मान झण्डा प्रदान किया गया, इस मौके पर उत्साह के माहौल मे गाजे-बाजे के साथ झण्डा प्राप्त कर स्वयं पूर्व गृहमंत्री ने झण्डा लेकर प्रस्थान किए,
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा अध्यक्ष वन विकास निगम छग, समिति के संरक्षक पारसनाथ राजवाड़े पूर्व विधायक भटगांव, डा अशोक शर्मा जमडी मंदिर प्रमुख,रामानंद जायसवाल, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, संतोष द्विवेदी , सुकवारो जी सरपंच, केंद्रीय समिति के मार्गदर्शक ददई राम कुशवाहा , रामभरोस देवांगन अध्यक्ष, हरिनारायण दुबे सचिव, कुंजलाल यादव संयोजक, रामलाल काशीपुरी उपाध्यक्ष , गणेश प्रसाद राजवाड़े मिडिया प्रभारी,रामप्रताप राजवाड़े उपाध्यक्ष, निवास चंद्र कुशवाहा प्रवक्ता, टेम नारायण राजवाड़े, रामधारी राजवाड़े, ओमप्रकाश कुशवाहा, मोना दास ,खुले लाल, समुंद्री राजवाड़े, शंकर राजवाड़े, दूधनाथ प्रजापति , रामदेव प्रजापति , मेरसाय प्रजापति, खेलसाय प्रजापति, देव सिंह , चिन्तामणि प्रजापति,संजय प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति,वेदनाथ प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, बबलू प्रजापति, लुकेश प्रजापति, प्रदीप राजवाडे , शिवप्रसाद सारथी, धनसाय सारथी, श्याम लाल प्रजापति, संतलाल प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


