सूरजपुर

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट होगी स्थापित
05-Feb-2026 11:24 PM
सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट होगी स्थापित

सूरजपुर, 5 फरवरी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड्स एंड एडिबल ऑयल के अंतर्गत जिला सूरजपुर में 10 टन क्षमता की एक ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट  स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इस योजना का उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर तेल प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करना है।योजना के तहत ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट की स्थापना पर कुल लागत का 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ कृषक उत्पादक संगठन , बीज उत्पादक सहकारी समितियां, सहकारी संस्थाएं एवं निजी उद्योग उठा सकेंगे। इच्छुक पात्र संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 09 फरवरी को अपरान्ह 5 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सूरजपुर को भेज सकते हैं।

इस पहल से जिले में तिलहन फसलों के प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ किसानों को बेहतर मूल्य एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट