सूरजपुर

स्वस्थ तन मन के लिए खेलकूद जरूरी-सफी अहमद
05-Feb-2026 11:22 PM
स्वस्थ तन मन के लिए खेलकूद जरूरी-सफी अहमद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,5 फरवरी। कंदरई गांव में इस तरह का अखिल भारतीय स्तर का फुटबॉल प्रतियोगिता कराया जाना निश्चित ही एक बड़ी उपलब्धि है। यहां के खिलाडिय़ों को भी इस आयोजन से एक बेहतर मंच मिलता है। खेल कूद का जीवन में अपना एक अलग ही महत्व होता है। उक्त बातें श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने बुधवार को ग्राम पंचायत कंदरई के एकता स्टेडियम में आयोजित स्व. इंदिरा गांधी अभा फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से व्यक्त करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति द्वारा यहां पर वर्ष 1984 से इस स्पर्धा को प्रतिवर्ष कराकर एक बड़ा मिशाल कायम किया है। फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी इलाकों का लोकप्रिय खेल बन चुका है। युवाओं को नशे से दूर रखने भी ऐसे आयोजनों से बड़ी उपलब्धि मिलती है। यहां पर दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद समेत अन्य अतिथियों क्रमश: जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, नरसिंह नारायण सिंह, चंदन सिंह, विकास सिंह, जनपद सदस्य अनिता सुरेश सिरदार, सरपंच क्रमश: कौशल्या, विमला सिंह, मनोज सिरदार, भंवर लाल, माखन जायसवाल, रूपदास महंत, राम बहादुर लांबा, अशोक मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्र, निर्मल साहू, शमीम पलिहा, राजेंद्र गवाटिया, रूपनारायण राजवाड़े, अरविंद सिंह, चुनेश्वर सिंह का स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फाइनल मैच खेलने वाले उत्तराखंड व फॉरेस्ट छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुरुआत कराया।

यहां पर कड़े रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड टीम ने लगातार दूसरे वर्ष भी पेनाल्टी शूट में 2-1 गोल से विजेता का खिताब हासिल किया।

 अतिथियों के हाथों विजेता उत्तराखंड टीम को 51 हजार रुपए नगद समेत ट्रॉफी एवं उपविजेता छत्तीसगढ़ फारेस्ट टीम को 31 हजार रुपए नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मैन ऑफ द मैच व मैंन ऑफ द सीरीज जैसे अन्य पुरस्कारों का भी वितरण कर सम्मान किया गया।

 ज्ञात हो कि स्पर्धा में 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र सिरदार, राजेंद्र कुमार सिरदार, संदीप सिंह, पारस राजवाड़े, संजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, कामेश थापा, हरिओम, मुकेश जांगड़े, उपसरपंच कौशल राम, वीरचंद सिरदार, नरेंद्र कुमार, हिमांचल सिंह, विनय कुमार, देवगुन राम, भागवत राम, समल साय, प्रतोष कुमार, हुकुम साय, मनीष कुमार, निशांत कुमार, आशा राम व अन्य सक्रिय रहे।


अन्य पोस्ट