सूरजपुर
भैयाथान, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने गुरुवार देर शाम किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस सूची में भैयाथान निवासी अमन प्रताप सिंह को मन की बात कार्यक्रम का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश संगठन द्वारा अमन प्रताप सिंह को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन द्वारा एक जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता पर जताया गया भरोसा बताया है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, इसके लिए मैं संगठन का आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा।
उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे किसान मोर्चा के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।


