सूरजपुर

ग्रामीण से उठाईगिरी, बैग समेत नगदी ले भागे बाइक सवार
29-Dec-2025 8:25 PM
ग्रामीण से उठाईगिरी, बैग समेत नगदी ले भागे  बाइक सवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 29 दिसंबर। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर हुई उठाईगिरी की घटना में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ग्रामीण युवक का पीछा कर उसके बैग में रखे 49  हजार रु नगद सहित जानवरों की दवा बैंक पासबुक ले भागे। युवक की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है।

बताया गया कि जयनगर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अमरनाथ सिंह पिता शिवनाथ जो गांव में ग्रामीण गौ सेवक का कार्य करता है। सोमवार दोपहर में अपने एसबीआई बिश्रामपुर बैंक शाखा के बचत खाता से घर में लगे काम में मजदूरों को पैसे देने के उद्देश्य से ऊंचास हजार रु बैंक से आहरण कर वह महाप्रबंधक कार्यालय के समाने शारदा जनरल स्टोर में किराना समान लेने रुका था वह बाइक खड़ी कर बैग को बाइक में रख दुकान से समान ले रहा था।

इसी दौरान बैंक से ही पीछा कर रहे दो बाइक सवार युवक उसके बाइक में रखे बैग को लेकर भाग निकले। उठाईगिरी के शिकार हुए युवक ने बताया कि वह दुकान की सीढ़ी चढ़ रहा था, इसी बीच बाइक सवार युवकों ने उसका बैग पार कर दिया। घटना दोपहर साढ़े बारह बजे आसपास की बताई गई है।

घटना के बाद दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरेमें दो युवक बैग उठा ले जाते दिख रहे हैं जो बैग लेकर तेजी से बाइक से अंबिकापुर की ओर भाग निकले। सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना स्थल सहित आसपास के सीसी टीवी फुटेज की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट