सूरजपुर

नए बीईओ प्रदीप सिंह ने संभाला पदभार
20-Dec-2025 10:02 PM
नए बीईओ प्रदीप सिंह ने संभाला पदभार

ओडग़ी, 20 दिसंबर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मचारियों ने नये विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने पर प्रदीप सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही  नवपदस्थ बीईओ श्री सिंह के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता प्रशासनिक व्यवस्था एवं शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन की अपेक्षा की जा रही है।

नव पदस्थ बीईओ प्रदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप सब के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट