सूरजपुर

भाजयुमो को मिला नया महामंत्री, संगठन में हर्ष व उत्साह
18-Dec-2025 11:00 PM
  भाजयुमो को मिला नया महामंत्री, संगठन में हर्ष व उत्साह

भैयाथान, 18 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा में रूपेंद्र कुशवाहा को जिला महामंत्री का दायित्व

मिलने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि नए दायित्व के साथ भाजयुमो को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि नव-नियुक्त महामंत्री के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से युवाओं को जोडऩे का कार्य और प्रभावी होगा। पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सुदृढ़ होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।


अन्य पोस्ट