सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 14 दिसंबर। शिवनंदनपुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत कसलगिरी में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से लगभग 79 लाख रुपये की लागत वाले स्टॉप डैम की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन का आयोजन किया गया।
भूमिपूजन में जिला पंचायत सदस्य किरण केराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े, जनपद सदस्य लीलावती सिंह, ग्राम सरपंच आराधना सिंह, भगवत प्रजापति, अमित मित्तल, रमाशंकर, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्टॉप डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी तथा भू-जल स्तर में सुधार होगा। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया ।