सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 9 नवंबर । ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय मंगल भवन में बीजेपी का मंडल स्तरीय एसआईआर कार्यशाला का आयोजन कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य व मंडल प्रभारी संत सिंह की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मंडल प्रभारी ने वृत लिया। एसआईआर में बूथ स्तर के बीएलए 2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता विशेष गहन पुन:निरीक्षण का कार्य नौवीं बार हो रहा है जिसमें प्रत्येक बूथ पर बूथ के साथ 5 से 6 पदाधिकारी नाम जोडऩे हटाने हेतु जानकारी एकत्रित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शांतनु गोयल ने किया व आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने किया।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, शीतल गुप्ता, मार्तंड साहू, रामू गोस्वामी, राम कुमार गुप्ता, राम केवल पैकरा, सीताराम कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता सहित मंडल मोर्चा के पदाधिकारी सभी बूथों के अध्यक्ष,बीएलए 2सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिव्यांग को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल वितरण
भटगांव विधायक व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम के दौरान दर्रीपारा निवासी दिव्यांग धनीराम देवांगन को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल वितरण किया। ट्रायसाइकिल मिलने से दिव्यांग धनीराम देवांगन को अब चलने फिरने की समस्या दूर हो गई है। ट्रायसाइकिल मिलने से अब उसे कहीं आने जाने मे भी परेशानी नहीं होगी।


