सूरजपुर

राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए व्याख्याता गोपाल सिंह का चयन
07-Sep-2025 9:18 PM
राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए व्याख्याता गोपाल सिंह का चयन

बिश्रामपुर, 7 सितंबर। बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के व्याख्याता गोपाल सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान-2026 के लिए चयनित किया गया है। शिक्षा मंत्री ने इसकी औपचारिक घोषणा की है। गोपाल सिंह ने अपने 15 वर्षों के शिक्षकीय जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय योगदान दिए हैं।

अभी तक शिक्षक द्वारा अपने नेतृत्व में विद्यालय से विज्ञान के विभिन्न विधाओं में चार बार राष्ट्रीय स्तर पर कुल छ:विद्यार्थियों को और छ:बार राज्य स्तर पर कुल पंद्रह विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित कराया है। इंस्पायर अवार्ड मानक एवं बाल विज्ञान कांग्रेस जैसी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के अलावा इनके द्वारा गणित एवं विज्ञान क्लब,यूथ एवं इको क्लब,युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम,एक पेड़ मां के नाम, विज्ञान दिवस, हर घर तिरंगा,योग की कक्षा,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,मोटिवेशनल स्पीच,डिजिटल क्लास रूम का उपयोग,विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का निर्माण,क्रीडा प्रतियोगिता में सहयोग,स्वच्छता अभियान,प्रायोगिक सामग्री का उपयोग करके शिक्षण में रोचकता लाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा शासन स्तर से प्राप्त सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल स्तर पर सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाता है।  शिक्षक को इससे पहले संभाग स्तर पर शिक्षा श्री पुरस्कार एवं जिला स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान देकर पुरस्कृत किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय,राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बाल विज्ञान कांग्रेस एवं इंस्पायर अवार्ड मानक जैसी विधाओं में बच्चों को चयनित कराकर राष्ट्रीय,राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान दिलाने पर भी शिक्षक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।शिक्षक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी को दिया है,जिनका हमेशा उनके प्रत्येक शैक्षणिक गतिविधि में विद्यालय स्तर पर सहयोग और मार्गदर्शन बना रहता है।

इस सम्मान को प्राप्त करने पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा,सहायक संचालक शिक्षा रविंद्र सिंह देव,जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) शशिकांत सिंह,संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एस.लकड़ा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू,खंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार जायसवाल,इंस्पायर अवार्ड के प्रभारी संतोष उपाध्याय,अर्थशास्त्र की व्याख्याता निशा सिंह,प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी,मिथिलेश पाठक के अलावा जिले और विकासखंड के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने शिक्षक की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।व्याख्याता गोपाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर शिक्षकों और पालकों में हर्ष है।


अन्य पोस्ट