सूरजपुर

भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बने सत्यनारायण, जश्न
13-Aug-2025 9:23 PM
भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बने  सत्यनारायण, जश्न

भैयाथान, 13 अगस्त। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण सिंह की नियुक्ति से समर्थकों में जश्न का माहौल है। दिवंगत भाजपा नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप सिंह के पुत्र सत्यनारायण सिंह सूरजपुर जिले के कद्दावर आदिवासी नेताओ में गिने जाते हैं। विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में इनकी प्रबल दावेदारी थी लेकिन उस समय इन्हें टिकट नहीं मिल सका था। 

अजजा मोर्चा की पुरानी टीम में सत्यनारायण सिंह  के पास प्रदेश महामंत्री की जवाबदारी थी तथा गत विधानसभा चुनाव मे भाजपा ने अजजा आरक्षित सीटों पर शानदार प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष को निगम मंडल में नियुक्ति देकर पुरस्कृत किया गया। अब सत्यनारायण सिंह को प्रदेशाध्यक्ष   की जवाबदारी सौंपकर सम्मान दिया गया। सूरजपुर जिले में सत्यनारायण सिंह की नियुक्ति से अब नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।


अन्य पोस्ट