सूरजपुर
जरही,6 अगस्त। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत जरही में मंगलवार को सूरजपुर जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा का जन्मदिन भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुष्प माला पहनाकर एवं केक कटवा कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
भाजपा युवा नेता लवकेश पैकरा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं एक दिन पूर्व से ही मिल रही थी, उनके जन्मदिन पर भाजपा मंडल जरही एवं भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल जरही के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहें और जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इस दौरान जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, भाजपा नेता अशोक गुप्ता, पूरन राजवाड़े, देवपाल पैकरा, लाल साय पावेल, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता , डॉ रंजन, राकेश शुक्ला,तेज बहादुर सिंह , सूरज सिंह, प्रवीन सिंह, बिट्टू सिंह, रामकुमार राजवाड़े, सिया राजवाड़े, विकेश जयसवाल उपस्थित रहे।


