सूरजपुर

भैयाथान मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी
28-May-2025 9:40 PM
भैयाथान मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी

परमेश्वरी राजवाड़े बोलीं - रानी अहिल्याबाई के आदर्श आज भी प्रासंगिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 28 मई। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा मण्डल भैयाथान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जयकारे के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई होल्कर के महान व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करना है।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, रानी अहिल्याबाई ने नारी सशक्तिकरण, धर्म, न्याय और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल पेश की है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रानी साहिबा ने जिस प्रकार से स्थापित किया, वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के संयोजक गनपत पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने संगोष्ठी में रानी अहिल्याबाई के शासन,धार्मिक कार्यों, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शांतनु गोयल व सत्यवती दुबे ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान हेम सिंह, विजय यादव, राम कुमार गुप्ता, प्रणय सिंह, सौरभ साहू, राम औतार, रूपेंद्र कुशवाहा,सुरेश सिंह, दीपक राजवाड़े,भगवान दास,राजेश सिंह,पुरुषोत्तम साहू,नीरू गुप्ता,राधा,आरती दुबे,राजकुमारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट