सूरजपुर

सुशासन के एक वर्ष पूर्ण : शिक्षक ने पुत्र के जन्मदिन पर न्योताभोज संग किया पेन-कॉपी वितरण
22-Dec-2024 7:59 PM
सुशासन के एक वर्ष पूर्ण : शिक्षक ने पुत्र के जन्मदिन पर न्योताभोज संग किया पेन-कॉपी वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 22 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में विकासखण्ड रामानुजनगर के पतरापाली में विद्यालय में क्विज, रंगोली, मेंहदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

प्रतियोगिता का निरीक्षण मुख्य अतिथि दीपक पटेल, जनप्रतिनिधि शशांक दुबे,उपेन्द्र यादव एवं संकुल समन्वयक जीडी सिंह द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा आकर्षक चित्र, मेहंदी एवं रंगोली बनाई गई। साथ ही क्विज प्रतियोगिता से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुशासन के प्रति जागरूकता फैलाना और सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करना था। इस पहल ने न केवल उनके सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया, बल्कि उनके हुनर और सृजनात्मकता को भी सामने लाने का अवसर प्रदान किया।

शिक्षक योगेश साहू के पुत्र दिव्यांश साहू के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योतभोज का वितरण किया गया साथ ही सभी बच्चों को पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया। जनप्रतिनिधि शशांक दुबे ने कहा कि हमे आगे बढऩे का हमेशा प्रयत्न करना चाहिए कभी भी अपने को कम न समझे। इस प्रकार की गतिविधिया बच्चों को अधिक प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करता है।

इस दौरान सभी प्रतियोगी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक बी आर हितकर, महेंद्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्णकुमार यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह एवं छात्र छात्राये मौजूद थे।


अन्य पोस्ट