सूरजपुर

प्राथमिक शाला बंडाभैंसा में स्वास्थ्य शिविर
17-Dec-2024 10:03 PM
प्राथमिक शाला बंडाभैंसा में स्वास्थ्य शिविर

सूरजपुर,17 दिसंबर। आज प्राथमिक शाला बंडाभैंसा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 विकासखंड के दूरस्थ कुमेंली जलप्रपात के समीप विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो बस्ती परशुरामपुर में संचालित प्राथमिक शाला बंडाभैंसा में 62 छात्र हैं। इस विद्यालय में विशेष पिछड़ी जनजाति के 50 पंडो छात्र दर्ज हैं।

 शिक्षा विभाग के प्रयास से आज विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्रों का चेकअप किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर के डॉ. सुभाष पटेल, डॉ. प्रियंका टोप्पो स्वास्थ्य कार्यकर्ता दीपा सिंह एवं पूजा देवांगन ने सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

चार छात्र ईईआई एवं आठ छात्र मौसमी सर्दी खांसी बुखार की से ग्रस्त पाए गए। उनका उपचार कर दवा वितरण किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने छात्रों को ठंड के मौसम से बचने के उपाय भी बताएं। साथ ही अधिकारियों ने सभी छात्रों को कॉपी पेन दिया किया।

 शिविर में उपस्थित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू, मनोज कुमार जायसवाल,  चंद्रविजय सिंह तथा सीएसी निरंजन सिंह ने सभी छात्रों को अपने खर्चे से काफी और पेन प्रदाय किया।


अन्य पोस्ट