सूरजपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान,15 नवंबर। मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े, अध्यक्षता डीएवी एआरओ विधु शर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण क र की।
मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भारत बनाएंगे। बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं, इसलिए उनके उत्थान हेतु हमें हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास बहुत जरूरी है। इन्हीं के कंधों पर समाज और देश की जिम्मेदारी होती है इसलिए बच्चों के सर्वांगीण कौशल विकास हेतु बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।
उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को मिठाई खिलाकर बाल दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम को डीएवी एआरओ विधु शर्मा ने भी संबोधित किया। प्राचार्य ब्रजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय हेतु पेयजल व्यवस्था, शौचालय, रंग रोगन की मांग भी रखी। जिस पर श्री राजवाड़े ने मंत्री से चर्चा कर अतिशीघ्र मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू,भाजयुमो अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, बीईओ फुलसाय मराबी, बीआरसी अजेंद्र नाथ दुबे, एबीइओ घनश्याम सिंह,जनशिक्षक प्रमोद दुबे सहित काफी संख्या स्कूली छात्रा छात्राएं उपस्थित थे।