सूरजपुर

निशान पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत
24-Dec-2023 9:13 PM
निशान पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत

प्रतापपुर, 24 दिसंंबर। श्री श्याम भक्त मंडल मंदिर द्वारा श्री श्याम मंदिर अंबिकापुर से श्री श्याम मंदिर प्रतापपुर के लिए द्वितीय पैदल निशान पदयात्रा 50 किलोमीटर की दूरी तय निकाली गई। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत लोगों ने करते हुए अभिवादन किया।

हाथ में निशान यात्रा लेकर प्रतापपुर नगर भ्रमण किया। इस निशान यात्रा में जितेंद्र तायल,गरीब राम गोयल,नितिन बंसल,अमीत गर्ग रोहित गोयल,शिवम गोयल,बजरंग गोयल कुश तायल,उज्ज्वल मितल,सुनिल ठाकुर दूधनाथ सिंह सामिल थे।


अन्य पोस्ट